सोनभद्र, अप्रैल 24 -- रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सिपाही की रायफल छीनकर भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को लेकर थाना क्षेत्र के खाड़पाथर कपड़ा बरामद करने के लिए ले जा रही थी। पिपरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पड़ोस की एक 11 वर्षीय दलित लड़की को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार को दिन में कुछ लड़कों ने युवक को उक्त दलित लड़की को एक कमरे में ले जाते देखा तो इसकी जानकारी उन्होंने लड़की के घर वालों को दी। लड़की की मौसी मौके पर पहुंची और दरवाजा पीटना शुरू किया तो अंदर से लड़के ने दरवाजा खोलने से मना किया। बोला कि अभी हम लोग कुछ काम कर रहे हैं, दरवाजा नहीं खुलेगा। लड़की की मौसी ने जबरदस्ती जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.