पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। नैनीताल में दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है। रविवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने बयान जारी कर कहा कि एक बारह साल की मासूम के साथ घटी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं हो या छोटी बच्चियां कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि औरों को सबक मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.