रामनगर, फरवरी 11 -- रामनगर। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र की एक युवती ने दी तहरीर में कहा था कि जुनैद ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी जुनैद निवासी टांडा मल्लू को मुखबिर की सूचना पर नए कोसी पुल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...