रुडकी, फरवरी 23 -- लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किए हैं। पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पर वारंट चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा शीघ्र ही आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी मोहम्मद अब्बास पर मंगलौर कोतवाली में किशोरी के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी के किसानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की कुर्की के वारंट लेकर शनिवार की देर शाम को आरोपी के घर पर चस्पा किए है। पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पर वारंट चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। मामले में विवेचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.