पूर्णिया, अप्रैल 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को जलालगढ़ पुलिस ने कांड संख्या 159/24 के तहत पॉस्को एक्ट के आरोपी घसकी गांव निवासी तोसीम के घर की पुलिस ने अदालत के आदेश पर कुर्की-जब्ती की। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं पुअनि वंश भूषण कुमार, शिवम कुमार, सारिका कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। इसके पहले पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने का मौका दिया था। लेकिन उसने अदालत में आत्मसमर्पण नहीं किया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि तोसीम ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और घटना के बाद से ही वह फरार है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसके घर की कुर्की की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.