गुमला, फरवरी 5 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां को आवेदन सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि सिसई थाना में लगभग एक सप्ताह पूर्व दर्ज कराए गए मामले में अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।पीड़िता के अनुसार 26 जनवरी को उसने सिसई थाना क्षेत्र के छरदा निवासी उदीप उरांव के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि गिरफ्तारी में हो रही देरी का फायदा उठाकर आरोपी गवाहों को डरा-धमकाकर या प्रलोभन देकर अपने पक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.