गोरखपुर, जनवरी 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को पीपीगंज पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को बाल सुधार गृह भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम को नाबालिग बेटी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव का एक किशोर उसे घर में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया था। देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोर को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...