मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी थाने क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार की देर शाम ग्रामीण हाथों में तख्ती लिए आक्रोश मार्च निकाला। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर कुढ़नी थाने के गेट पर पहुंचे। आक्रोशित लोग गिरफ्तार आरोपित रोहित सहनी को फांसी देने की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक वहां जमकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि आरोपित को कठोर सजा मिलेगी। लोजपा प्रदेश सचिव संजय पासवान, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उसके बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। इधर, पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वे इशारे में बात कर रही है। पीड़िता के सेहत में सुधार होने से परिजनों को राहत मिली है। गौरतलब है कि आरोपित रोहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.