मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की में आठवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को भागाने व एफआईआर के लिए पीड़ित को महिला थाना भेजने के आरोपों से घिरे तुर्की थानेदार प्रमोद कुमार को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। थानेदार के साथ दारोगा मंजर आलम और एएसआई मो. फरीदी को भी निलंबित किया गया है। एसएसपी सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही व अपराध नियंत्रण में शिथिलता को लेकर कार्रवाई की गई है। थानेदार के निलंबन के बाद एसएसपी कुढ़नी कांड में कार्रवाई की समीक्षा के लिए कुढ़नी थाना पहुंचे। इससे पहले घटना के तीन दिनों बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात तुर्की थाने की गश्ती पुलिस को गांव में बंधक बना लिया था। इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.