जामताड़ा, फरवरी 9 -- दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल बिंदापाथर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नीमबेड़ा गांव निवासी मंगल महतो को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र की एक महिला ने बिंदापाथर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...