ललितपुर, दिसम्बर 4 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछितों और वारंटियों के खिलाफ जनपद पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में पूराकलां पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। कोतवाली तालबेहट अन्तर्गत आजादपुर मुहल्ला में रहने वाले रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपित को तालबेहट से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलां रमेश चन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष शुक्ला और हेड कास्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...