मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- कल्याणपुर, निसं। कल्याणपुर थाने के हाजत में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक अधेड़ ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक थाना क्षेत्र के मदन सिरिसिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी गफ्फार मियां (55 ) था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर चकिया के एसडीओ और डीएसपी भी थाना पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपित गफ्फार ने लुंगी से आत्महत्या की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच का आदेश दिया गया है। दंडाधिकारी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना पर हुई गिरफ्तारी : बुधवार दोपहर कल्याणपुर थाने को सूचना मिली थी कि गफ्फार मियां एक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर रहा है। सूचना ...