हाथरस, जून 2 -- सिंकंदराराऊ। संवाददाता घर में घुसकर नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में बांछित चल रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था। कि 23 मई की रात्रि 12 बजे के लगभग उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म तथा छेड़खानी की। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने सतीश व ओमकार के खिलाफ दर्ज कर ली थी। रविवार की सुबह 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी सतीश को पंत चौराहे से किसी वाहन का इंतजार करते समय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने निरीक्षक अवनीश कुमार व हमराहियों के साथ गिरफ्तार किया। फोटो 02 सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.