पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर पीड़िता के साथ आरोपी के रिश्तेदारों ने कचहरी परिसर में मारपीट की। उसको जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के रिश्तेदारों के खिलापफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी जेल में बंद है। उसके रिश्तेदार गाजियाबाद के निवासी हैं। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने वर्ष 2020 में दुष्कर्म और आईटी एक्ट का मुकदमा थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराया था। जिसमे आरोपी नितिन फरार चल रहा था। तीन दिसंबर 2025 को सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया था। जिससे नाराज होकर आरोपी के परिजन लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 17 दिसंबर 2025 को आरोपी के परिजनों ने एक अधिवक्ता के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.