चंदौली, फरवरी 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव क्षेत्र स्थित एक गांव में घर लौट रही नौ वर्षीय बालिका के साथ एक युवक दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वही बालिका साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस पीड़िता के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुटी है। पड़ाव क्षेत्र के एक गांव की बालिका समीप ही अपनी नानी के घर गई थी। शाम को बालिका जब घर लौटने लगी। रास्ते में सुनसान देख क्षेत्र के मन्नापुर गांव का हफीजुर्रहमान ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, लेकिन बालिका आरोपी को धक्का देकर घर भाग गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। मुगलसराय सीओ एके सिंह ने बताया किआरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्...