गया, मार्च 25 -- आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दुष्कर्म के आरोपी मुखिया पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने आरोपी मुखिया को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर एमयू थाना की पुलिस ने आमस इलाके में छापेमारी कर बोधगया के झिकटिया पंचायत के मुखिया विजय रविदास को गिरफ्तार किया है। एमयू थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी जांच की गयी। प्रारंभिक जांच में पीड़िता का आरोप सही पाया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गयी और फरार आरोपी नामजद मुखिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...