जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- सीतारामडेरा के रहने वाले भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को गोलमुरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया था। जगजीत के खिलाफ एक साल पहले गोलमुरी थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। शनिवार को गोलमुरी पुलिस और सीतारामडेरा पुलिस जगजीत के आवास पहुंची, जहां पहले पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर उसे सरेंडर करने को कहा। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने कुर्की करने की भी बात कही। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि जगजीत सिंह सोनू ने उसकी अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी थी। जगजीत सिंह सोनू ने उनको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.