लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ। संवाददाता। पीजीआई कोतवाली पुलिस ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार मूल रूप से ग्राम बाजीखेड़ा, उन्नाव का रहने वाला है। वर्तमान में वह 12बी/61 वृंदावन योजना, थाना पीजीआई, लखनऊ में रह रहा था। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नामजद आरोपी अपने घर से बाहर जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके पते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.