चतरा, जुलाई 14 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई पंचायत का मुखिया विजय सिंह को अंतत: पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया पर दलित महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। इस मामले में शुक्रवार को ही शहर में जनआक्रोश रैली निकाली गयी थी। जिसमें काफी संख्या में महिलायें शामिल थी। समाहरणालय का घेराव करते हुए महिलायें मुखिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसपर सीओ अनिल कुमार ओर सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार न 24 घंटे के भीतर मुखिया को गिरफ्तार करने की बात कही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी थी। मुखिया पर प्रधानमंत्री आवास का झांसा देकर लंबे समय से एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था 11 जून 2025 की रात उसके घर में जबरन घुस कर बलात्कार करने के मामले में थाना में मामला दर्ज हुआ था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.