पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- पीलीभीत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी/ डब्ल्यूपी) छांगुर राम ने दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन के मुताबिक थाना गजरौला के एक गांव निवासी महिला की ओर से थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसमें महिला ने कहा कि उसका पति दुबई चला गया था। उसके आने का उसने इंतेजार किया, मगर वह नहीं लौटा। ससुराल वालों ने उसे उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। वह अपने एक गांव में किराए के मकान में रहने लगी। उसे सात वर्ष बाद पता चला कि पति दुबई से लौट आया है। उसने सम्पर्क किया लेकिन वह उसे नहीं मिला। इस बीच करीब एक वर्ष पूर्व थाना गजरौला के गांव बिनौर नथनी फार्म निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने उससे हमदर्दी जताते हुए सहारा और संरक्षण देने का भरोसा दिलाते हुए शारीरिक शोषण शुरु कर दिया। शादी करने की...