गोरखपुर, अगस्त 11 -- हरपुर बुदहट। पुलिस ने थाना क्षेत्र में दो साल पूर्व हुए अपहरण दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के आरोपी को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से गिरफ्तार किया। रविवार को हरपुर बुदहट थाने पर जानकारी देते हुए एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार युवक मुरारी विलासपुर, थाना रामनगर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) का निवासी है। आरोपित के खिलाफ एक महिला ने 25 जुलाई 2023 को केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके गांव के पूर्व प्रधान का नौकर मुरारी उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 20 जुलाई 2023 को बहला फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस तभी से मुरारी की तलाश में थी। पुलिस ने उंस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। 9 अगस्त को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.