लखीसराय, फरवरी 3 -- सूर्यगढ़ा । नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के दो युवकों के खिलाफ महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है। पीड़ित के दिए आावेदन के अनुसार उस दिन वह खेत होकर घर जा रही थी। इसी बीच दो युवकों में एक ने दुपट्टा खींच लिया और हाथ बांध दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...