सुपौल, फरवरी 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुरजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अकरम आलम ने पुलिस दबाव के बाद न्यायालय में 19 फरवरी को आत्मसमर्पण कर दिया। घटना सुरजापुर के वार्ड 7 में हुई थी, जहां निजी शिक्षक अकरम आलम के घर एक नाबालिग लड़की पढ़ने जाती थी। बीते 24 जनवरी को शिक्षक ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां को घटना की जानकारी 26 जनवरी को तब हुई जब लड़की ने गणतंत्र दिवस पर पेट दर्द की शिकायत की और मां को पूरी बात बताई। पीड़ित लड़की की मां ने 2 फरवरी को थाने में अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने 18 फरवरी को सड़क जाम कर दिया था। यह जाम तब खुला जब थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। पुलिस के लगातार दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.