उरई, जनवरी 13 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर में बीते दिनों किशोरी संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है, बताया गया कि आरोपी पास के ही गांव का रहने वाला है और 6 माह पूर्व ब्लैकमेल करके किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...