रामपुर, मार्च 8 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है, लोगों से पैसे लेकर जबरन संबंध बनाने के लिए कहता है। महिला इसका विरोध करती है। आरोप है कि तीन मार्च को दोपहर में एक बजे वह घर पर थी। तभी उसका पति दो अन्य लोगों के साथ उसके कमरे में आ गया। उसके बाद दोनों लोगों से संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने रोजा होने की बात कही, तो उसके पति ने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसको पीटा। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.