रांची, सितम्बर 10 -- रांची। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी रतन साहू को पोक्सो कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बुधवार को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने घटना का समर्थन नहीं की। इसका लाभ आरोपी को मिला। दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ कांके थाना में इसी साल के अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त आरोप में उसे 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाहों को प्रस्तुत किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.