लखनऊ, जनवरी 19 -- गोसाईगंज। गोसाईगंज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया। गोसाईगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र कि एक महिला ने चार 4 जनवरी को मुक़दमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी सब्जी खरीदने बाजार गई थी। जहां से उसे बाराबंकी के भवानियांपुर गांव निवासी जय सिंह रावत शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। जिसे पुलिस ने 13 जनवरी को बरामद कर लिया था। वही रविवार की रात फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...