दरभंगा, अप्रैल 16 -- लहेरियासराय। महिला थाने की पुलिस ने गूंगी लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव का रहने वाला रवद्रिं झा है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गूंगी लड़की से दुष्कर्म किया गया था। इसे लेकर उसकी मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। पीड़िता घर में अकेली थी। इसकी जानकारी आरोपित को मिली। मौका पाकर आरोपित ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही केस की अनुसंधानकर्ता कुमारी मधुबाला आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...