संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तीन दिन पूर्व 14 वर्षीय किशोरी छत पर रात में लेटी हुई थी। रात करीब 11 बजे किशोरी लघुशंका करने के लिए छत से उतर कर गली में पहुंची। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पहुंच गया और किशोरी को अपने छप्पर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित मां ने 10 जून को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर एसआई अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.