जौनपुर, दिसम्बर 17 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में चालान कर दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता के दादा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कन्नौज जनपद के अडंगापुर थाना क्षेत्र निवासी हाल पता उन्नाव के गंगा घाट महादेव मंदिर के सामने निवासी शिवा निषाद पुत्र करन निषाद के ऊपर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा ने नगर के रोडवेज से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। वहीं सुरीस गांव निवासी कमलेश उपाध्याय उर्फ अमर के ऊपर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।...