रामपुर, फरवरी 14 -- मिलक। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शादी के नाम पर दहेज में पांच लाख की मांग के आरोप में पुलिस ने प्रधान और उसके पिता पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने ग्राम प्रधान रवि शंकर पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि आरोपी ग्राम प्रधान द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक बिना उसकी अनुमति के कई बार संबंध बनाएं। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई किसकी आरोपी द्वारा दवाई खिलाकर गर्भपात कराया गया। आरोप है की शादी के नाम पर प्रधान पिता राम सिंह ने पांच लाख रूपए ले लिए और उससे शादी से इनकार कर दिया।पीड़िता ने ग्राम प्रधान और उसके पुत्र पर कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाल ...