आदित्यपुर, जनवरी 28 -- गम्हरिया। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गम्हरिया थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि जयकान का रहने वाला करमू महतो नामक युवक युवती को शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...