चित्रकूट, फरवरी 9 -- राजापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले शाम को मंदिर में दीपक जलाने गई युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस का लगातार पहरा लगा है। तीसरे दिन पीएसी की भी तैनाती रही। अधिकारी गांव की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। हालांकि आरोपित युवक के गिरफ्तार होने के बाद माहौल सामान्य हो गया है। आरोपित युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। बीते शनिवार की शाम करीब सात बजे मंदिर में दीपक जलाने पहुंची युवती को परिक्रमा लगाते समय पीछे की तरफ घात लगाए बैठे गांव के ही राजेश ने दबोच लिया था। इसके बाद युवती के दुपट्टे से उसके हाथ और मुंह बांधकर युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार की शाम को काफी प्रयास के बाद आरोपित युवक को दबोच लिया। घटना के बाद मौके पर खड़ी एक बाइक को परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.