सीतापुर, फरवरी 9 -- नेताओं के बहकावे में न आएं। जो देश को जाति के नाम पर बांट रहे हैं। उनसे बच कर रहना है। सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। बांग्लादेश में दलित हिन्दू मर रहे हैं। इस पर कोई नहीं बोल रहा है। हिन्दू संगठन ही विरोध में आवाज उठा रहे हैं। यह बाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री सोमवार को शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस, नई बिल्डिंग सभागार व अमृत धारा नवनिर्मित फव्वारे के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है। देश का दुश्मन आंख लगाए बैठा है। अगर बंट गए तो कटने के लिए तैयार रहना। जो वर्तमान में चेतता है भविष्य भी उसी का बेहतर होता है। भूतकाल में हम बंटे थे इसलिए कटे थे। जब स...