नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संगम विहार इलाके में दुश्मनों को फंसाने के लिए एक शख्स ने अपने ही घर पर फायरिंग करा दी। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने फायरिंग के लिए सुपारी देने वाले शिकायतकर्ता और गोली चलाने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों दिनेश, शाहरुख और नासिर के पास से एक पिस्तौल व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 21 मार्च की रात संगम विहार में रहने वाले नासिर के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि नासिर पर 5 जनवरी को भी दो बदमाशों राहुल और सोहेल ने फायरिंग की थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो आरोपियों की बाइक की धुंधली तस्वीर नजर आई। पुलिस ने आरोपी जिस ओर भागे थे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.