अभिषेक सिंह, दिसम्बर 15 -- दुश्मनों के खुफिया ठिकानों को अलख-4 ड्रोन खोज निकालेगा। यह छोटा ड्रोन ठिकानों और वहां हो रही हरकतों की रियल टाइम जानकारी देगा। जिससे सेना आसानी से अपने मिशन को सफल बना सकेगी। यह इतना छोटा है कि इसे सामान्य आंखों से देखा भी नहीं जा सकेगा। आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप एंड्योरएयर ने छोटे ड्रोन अलख-4 को विकसित किया है। इसे विशेष रूप से सेना की जरूरत और सर्विलांस के लिए बनाया गया है। आईआईटी कानपुर के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के स्टार्टअप एंड्योरएयर के फाउंडर और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो.अभिषेक की देखरेख में अलख-4 को तैयार किया गया है। यह ड्रोन सर्विलांस के लिए बनाया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ड्रोन की लंबाई सिर्फ चार इंच है और वजन एक किग्रा है। यह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है और दो ...