फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- सोने का भाव लगातार बढ़ने से कारोबार में 80 फीसदी की आई गिरावट फर्रुखाबाद, संवाददाता। सोने-चांदी के भाव में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि ने सराफा कारोबार में उथल पुथल मचाकर रख दी है। हर दिन भाव बढ़ने से कारोबार धड़ाम हो गया है। सराफा कारोबारियों को ऐसी स्थिति में समझ नहीं आ रहा है कि आभूषण की बिक्री की जाए या रोककर रखा जाए। जिले में हर दिन करोड़ों का कारोबार होता है। वैश्विक स्तर पर जो हलचल मची हुई है उससे जिले का कारोबार भी डावांडोल हो रहा है। सराफा कारोबार में 80 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। आभूषण खारीदारों ने जहां हाथ खींच लिए हैं तो वहीं बड़ी पूंजी वाले जो आभूषण कारोबार से दूर थे वह आभूषण की खरीद कर रहे हैं। जिले में कुछ एडवांस देकर ज्वेलरी बनवाने का काम पूरी तरह से बंद हो गया है और उधार के कारोबार पर ...