औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही सोना-चांदी की कीमतों ने सराफा बाजार को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। औरैया जिले के सराफा कारोबारी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि मौजूदा भाव पर माल बेचें या फिर आने वाले दिनों में और तेजी की उम्मीद में उसे संभालकर रखें। बाजार में बनी तेजी और अनिश्चितता के चलते खुदरा ग्राहकों को माल देने से भी कई कारोबारी फिलहाल दूरी बनाए हुए हैं। सराफा व्यापारी विपिन मित्तल और सचिन देव शर्मा का कहना है कि सोना-चांदी के दाम रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। यदि अभी बिक्री की जाती है और बाद में भाव और बढ़ जाते हैं तो संभावित मुनाफा हाथ से निकल सकता है। इसी वजह से कई कारोबारी माल रोककर चल रहे हैं और बिक्री की रणनीति में सतर्कता बरत रहे हैं। भविष्य में मांग बढ़ने और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.