पटना, दिसम्बर 17 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की दो अलग-अलग टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो सरकारी कर्मियों को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इनमें दुल्हिन बाजार, पटना के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक अकेला और अरवल के वंशी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मुज्तबा अली शामिल हैं। बुधवार को दुल्हिन बाजार प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक अकेला को पीडीएस दुकानदार से बतौर कमीशन दस हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया। तो सहायक अवर निरीक्षक मुज्तबा अली को वंशी थाना कांड संख्या 80/25 में शिकायतकर्ता रामप्रवेश पासवान और अन्य तीन लोगों को निर्दोष पाते हुए शेष अभियुक्तों पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने के एवज में 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त शिकायत के बाद अलग-अलग धावा दल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.