पटना, जनवरी 31 -- दुल्हिनबाजार में अपराधियों ने रौशन कुमार(20-22) की गला घोंटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह दुल्हिन बाजार के ईचीपुर गांव के बधार में सरसों के खेत में युवक का शव मिला। वह भगवानगंज थाने के देवरिया निवासी जयलाल रविदास का पुत्र था। किशोर के मुंह में मिट्टी ठूसा हुआ था और उसके गले पर निशान थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों के अनुसार, रौशन कुमार गुरुवार की शाम किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे। सुबह में उसका शव ईचीपुर के बधार में सरसों के खेत में मिला। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने की बात बताते हुए गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.