मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लाजा में आई बारात के दौरान दुल्हन द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद बारात वापस लौट गई। इस दौरान रोडवेज के पास पैसे के लेनदेन को लेकर वर और वधू पक्ष में जमकर नोंकझोंक और हंगामा हुआ। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। घटना के बाबत किसी भी पक्ष से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में बिजनौर जिले से लड़का और लड़की पक्ष के लोग आए थे। गुरुवार को शादी की रस्म को लेकर बात फाइनल हो गई थी। लेकिन इसी बीच दुल्हन ने शादी से साफतौर पर इंकार कर दिया। शादी से इंकार करने के बाद तय रकम का एक लाख रुपये धनराशि लौटाने को लेकर रोडवेज के पास पहुंचने पर दोनों पक्षों के ...