नोएडा, नवम्बर 3 -- दनकौर, संवाददाता। रामपुर खादर गांव में किसान की बेटी को महज 25 किलोमीटर दूर से हेलीकॉप्टर में दूल्हा लेने पहुंचा। बारात और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के लिए दनकौर पुलिस भी मौके पर रही। गांव के रहने वाले अजय शर्मा की बेटी अंजली शर्मा की शादी बुलंदशहर के ककोड थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले राजकुमार शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा से हुई। रविवार की रात अर्जुन की बारात रामपुर गांव में पहुंची और उसके बाद सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई। राजकुमार शर्मा एक कारोबारी हैं, जो मूलरूप से कमालपुर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहते हैं। उनके इकलौता बेटा अर्जुन शर्मा की शादी रामपुर गांव के अजय शर्मा की बेटी अंजली से तय हुई थी। अर्जुन की अपने पिता से सिर्फ यही इच्छा थी कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.