अयोध्या, दिसम्बर 3 -- शुजागंज। शुजागंज चौकी क्षेत्र के हयातनगर गांव में शादी के दूसरे दिन घर से जेवरात व नगदी लेकर भागी दुल्हन को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दुल्हन अब ससुराल जाना चाहती है लेकिन दूल्हा पक्ष के राजी न होने पर दुल्हन को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। गौरतलब है कि हयातनगर निवासी मोहित पुत्र रामतेज का विवाह 25 नवम्बर को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कलन्दरपुर पोस्ट अंजरौली की प्रिया शर्मा पुत्री अंजनी शर्मा के साथ हुई थी। मोहित के परिजनों का आरोप है कि विवाह के दूसरे दिन दुल्हन प्रिया घर के सारे जेवरात व नगदी लेकर रात को फरार हो गई। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से दुल्हन प्रिया को मिल्कीपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। शुजागंज चौकी प्रभारी विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि दुल...