समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत बोरिया पंचायत के मनाराय टोल में 4 दिसंबर की रात्रि एक अनोखी शादी संपन्न हुई। इस शादी में वधू पक्ष बारात लेकर वर पक्ष के घर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बारात को पूरा गांव घुमाया एवं पंडाल में धूमधाम से शादी संपन्न कराया गया। बताया जाता है कि मनाराय टोल निवासी मूर्तिकार लाल बहादुर पंडित के पुत्र धीरेंद्र कुमार जो शिक्षक है। धीरेंद्र दरभंगा जिला के गौडा बराम प्रखंड अंतर्गत आधारपुर विद्यालय में कार्यरत हैं। उनकी शादी शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े दिल्ली निवासी उमेश चंद्र पंडित की पुत्री अनुमति से तय हुआ। लड़की भी शिक्षिका है, जो कटिहार जिला के बारसोई में पदस्थापित है। लड़का के बड़े भाई शिक्षक नरेन्द्र पंडित के निर्देशन में यह शादी संपन्न हुआ। उन्होनें बताया कि प्रजापति वैवाहिक ग्रुप के माध्यम से लड़क...