नई दिल्ली, फरवरी 6 -- आगरा में दिन में शादी के सात फेरे लेने वाली दुल्हन शाम को कांड कर दिया। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक युवक की शादी हुई। शाम को दुल्हन भाग गई। जानकारी पर दूल्हा हैरान रह गया। सच्चाई जानकर दूल्हे ने माथा पकड़ लिया। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात कराई। उसने कहा कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। खर्चा करना पड़ेगा। लड़की वाले गरीब हैं। बुधवार को लड़की देखनी थी। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती अपनी बहन और जीजा के साथ आई। बिचौलिया भी साथ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.