हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के एक गेस्ट हाउस के सफाई कर्मी ने रविवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की 12 वर्षीय भतीजी के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर जमा हुए लोगों ने सफाई कर्मी को दबोचकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रविवार की शाम एक शादी समारोह चल रहा था। बारात आने में समय था। दुल्हन पक्ष के लोग तैयारियों में लगे हुए थे। रात करीब नौ बजे के आसपास दुल्हन की राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय भतीजी अपने भाई-बहनों संग गेस्ट हाउस के कमरे में सो गई। उसी दौरान गेस्ट हाउस में काम करने वाला सफाई कर्मी अमित कुमार बच्ची को सोते देख उसके पास पहुंच गया और रेप की कोशिश की। बच्ची के चीखने-...