फर्रुखाबाद, मई 9 -- यूपी के फर्रुखाबाद में एक घर में शादी थी। जिस बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर घर वालों ने धूमधाम से तैयारियां की थीं, उसी बेटी ने अपने घर वालों का सिर शर्म से नीचे झुका दिया। शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन अपने कमरे से भाग निकली। इसकी जानकारी तब हुई जब उसकी बड़ी बहन उसे देखने पहुंची तो उसकी चीख निकल पड़ी। दुल्हन की हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। दूल्हे के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई तो हड़कंप मच गया। दूल्हे ने भी दुल्हन के बारे में पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इसके बाद दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार मैनपुरी से फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में आठ मई बारात आनी थी। घर में शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। हलवाई से लेकर टेंट सबकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.