मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- दुल्हन के अपहरण के मामले में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने दुल्हन के बयानों का अवलोकन कर लिया है। जिसमें दुल्हन में शादी से इंकार करते हुए सहेली पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस बुधवार को दुल्हन को उसके परिजनों के सुपुर्द कर चुकी है। गत 18 फरवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नार्थ फार्म्स में शादी समारोह था। शादी से कुछ घंटे पहले झांसी की रहने वाली डाक्टर दुल्हन अपनी सहेली के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। दुल्हन के पिता ने उसके सहेली पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना नई मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन व उसकी सहेली को गवालियर से बरामद कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने दुल्हन के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। विवेचक दरोगा तपन जंयत का कहना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.