सुल्तानपुर, दिसम्बर 30 -- सुलतानपुर। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम सभा दुल्लापुर में क्षेत्र पंचायत की ओर से निर्मित इंटरलॉकिंग संपर्क मार्ग का उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही दुल्लापुर-बीवीगंज संपर्क मार्ग पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिली। यहां पर पूर्व प्रधान सत्यबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान अब्दुल रऊफ, क्षेत्र पंचायत सदस्य अबू बक्र, कोटेदार अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मनरेगा योजना के तहत 50 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था,लेकिन अब समस्या समाप्त हो गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.