मुरादाबाद, मार्च 15 -- नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ होलिका दहन के उपरांत दुलैंडी का पर्व मनाया गया। इस दौरान नगर व क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे के रंग लगाया तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर में गीला रंग और सूखा रंग के रूप में आयोजक कमेटियों ने ढोल नगाड़ा और डीजे के साथ विशाल शोभा यात्रा नगर में निकाली, जिसमें हुरीयारों ने जमकर गुलाल उड़ाया,वहीं टेसू के रंग से सड़कें रंगीन हो गई। रंगोत्सव शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे। शुक्रवार को कांठ नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ दुलैंडी का पर्व मनाया गया। लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। कांठ नगर में दुलैंडी पर्व पर सूखे एवं गीले रंग की अलग-अलग स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला चौक बाजार सब्जी मंडी नगर का चौराहा मेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.